Showing posts with label नव वर्ष मिलन समारोह 2014. Show all posts
Showing posts with label नव वर्ष मिलन समारोह 2014. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

नव वर्ष मिलन समारोह 2014

नव वर्ष मिलन समारोह 2014



पहली बार ग्रामीण स्तर पर  जीवन ज्योति समिति ने ग्राम - कोंडतराई में  नव वर्ष मिलन समारोह  का आयोजन  किया जिसमें लोगों को विविध प्रकार के प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी, साफ-सफाई एवं पर्यावरण प्रदूषण ( वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदुषण ) आदि प्रदूषणों को नियंत्रित कर प्रदूषण का स्तर घटाने में सहायक बनने के उपायों एवं प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, गांव का सौन्दर्यीकरण,खेलकूद के साथ-साथ ग्रामीण किसानों के स्तर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के स्तर को ऊँचा उठाने जैसे कई प्रकार के मुद्दों पर चर्चा की गई।  जिसमें ग्राम - कोंडतराई  के जनता के साथ-साथ आसपास के कई गॉंव जैसे  कुशवाबहरी, कुर्री, केराझर, परसदा, डोंगाढकेल, मुरालीपाली, पंडरीपानी, कांशी चुंआ, देवरी, डुमरपाली, परसाडिपा, डोंगीतराई, चारभाटा, हर्दिझरिया, लेवडा, कछार, जैमुरा, नावापारा, किरीतमाल, दर्री, राजपुर, रक्शापाली, मुरा, भूपदेवपुर, नहरपाली, बिलासपुर आदि गॉंवों के जनता ने एक जुट हो कर अपने अधिकार और कर्तव्यों का उचित उपयोग कर समाज में व्याप्त दुर्नीतियों का शमन करने के साथ -साथ बेहतर नीति बनाकर समाज के विकास करने का संकल्प लिया।